फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ग्रिल उखाड़कर घर से उडाए आभूषण व नकदी

ग्रिल उखाड़कर घर से उडाए आभूषण व नकदी

Thu, 19 Jul 2018 11:06 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
ग्रिल उखाड़कर घर से उडाए आभूषण व नकदी
theft

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)। कुठेड़ा खैरला में चोरों ने घर में सोए लोगों की मौजूदगी में कमरे की ग्रिल उखाड़कर साढे़ तीन लाख रुपये चोरी कर लिए। शातिर घर से 1.75 लाख रुपये की नकदी और लगभग पौने दो लाख रुपये के आभूषण चोरी करके ले गए हैं। क्षेत्र में आए दिन बढ़ रही चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत है। शातिर बिना किसी डर के आए दिन घरों में घुस कर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार हरभजन सिंह पुत्र निक्का राम निवासी कुठेड़ा खैरला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात को वह घर के बरामदे में सोया था।


बच्चे कमरे में थे। अगले दिन सुबह जब वह उठे तो पाया कि चोरों ने उनके घर के पिछली तरफ से कमरे की ग्रिल उखाड़कर अल्मारी में रखी 1.75 लाख रुपये की नकदी और लगभग पौने दो लाख रुपये के आभूषण चोरी करके ले गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पेशे से शिक्षक है। उन्होंने पौने दो लाख रुपये बच्चे के दाखिले के लिए उधार लिए थे। पैसे अभी घर पर ही रखे थे कि रात के अंधेरे में शातिर इसे चुरा कर ले गए। इस बारे में डीएसपी अंब मनोज जंबाल का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed