{"_id":"5a97edaa4f1c1b45438b4d02","slug":"151519906218-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लमलैहड़ी पंचायत प्रधान के साथ मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लमलैहड़ी पंचायत प्रधान के साथ मारपीट
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
ग्राम पंचायत लमलैहड़ी प्रधान राजेश चंद पर पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों ने हमला कर दिया। घटना में पंचायत प्रधान को चोटें आई हैं। पुलिस ने पंचायत प्रधान की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित राजेश चंद ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि बुधवार देर शाम जब वह अपने काम से कहीं जा रहा था तो सोनी, अश्वनी और राज कुमार ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे कथित तौर पर मारपीट करना शुरू कर दी जिससे उसे चोटें आई हैं।
घटना के बाद तीनों मौके से फरार हो गए। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वीरवार को गांव के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल मामले को लेकर एसपी दिवाकर शर्मा से मिला। लोगों ने पुलिस से पंचायत प्रधान राजेश चंद को न्याय दिलवाने की गुहार लगाई। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन
लोगों ने प्रधान लमलैहड़ी को जाति सूचक शब्द कहने और उनका रास्ता रोककर मारपीट की कड़े शब्दों में निंदा की है। इस मौके पर पूर्ण चंद, अमरजीत, कुलदीप, गुरदयाल सिंह, रणजीत कौर, कमला देवी, राम किशन, सुभाष चंद उपस्थित थे।
विज्ञापन