{"_id":"5a0055704f1c1bf3538bb792","slug":"151509971312-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांक से गिरने पर वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढांक से गिरने पर वृद्ध की मौत
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
बंगाणा थाना के तहत घरवासड़ा चुरड़ी गांव में ढांक से गिरकर एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान तित्रू (60) निवासी घरवासड़ा चुरड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार घरवासड़ा निवासी तित्रू कुछ दिन पहले अपने घर के समीप पहाड़ी पर काम से गए थे। इसी दौरान उनका पांव फिसल गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें पहुंची। पीड़ित को परिजनों ने तुरंत ऊना अस्पताल पहुंचाया लेकिन गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यहां घायल तित्रू ने दम तोड़ दिया। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन