{"_id":"595be0b94f1c1bab1e8b47a9","slug":"151499193529-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने खाया जहर, मौत
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। बीमारी से आजिज बुजुर्ग के जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस थाना ऊना के तहत गांव बडैहर में यह घटना हुई है। बताया जा रहा है कि बीमारी से पीड़ित होने के चलते बुजुर्ग बेहद परेशान था। इसी से तंग आकर उसने जहर खा लिया। मृतक की पहचान निर्मल सिंह (60) निवासी बडैहर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बडैहर निवासी निर्मल ने मंगलवार को अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे तुरंत ऊना अस्पताल लेकर आए। मगर यहां उपचार के दौरान पीड़ित ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग निर्मल किसी बीमारी से ग्रस्त था। इसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। जिला में जहरीला पदार्थ खाने के मामलों में वृद्धि हो रही है।