{"_id":"594d52cb4f1c1bf77d8b4629","slug":"151498239691-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराएदार पर किराया न देने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराएदार पर किराया न देने का आरोप
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब (ऊना)। पुलिस थाना अंब के तहत धुसाड़ा की एक महिला ने दो लोगों पर तीन साल से दुकान का किराया न देने व झगड़ा कर जाति सूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। अंब पुलिस ने अदालत के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कमला देवी निवासी धुसाड़ा ने आरोप लगाया है कि उसने अपनी एक दुकान दो व्यक्तियों को किराए पर दी थी। वह कथित रूप से पिछले तीन साल से किराया नहीं दे रहे हैं। 17 मई को जब उसका पुत्र दुकान पर किराया लेने गया तो उन्होंने किराया देने से इंकार किया और धमकियां दीं। महिला के अनुसार उक्त लोगों ने उसके साथ झगड़े का भी प्रयास किया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में डीएसपी अंब कार्यालय में शिकायत की गई है। उधर, अंब के अतिरिक्त थाना प्रभारी सुभाष पटियाल ने बताया कि अदालत के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।