फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   गगरेट के दियोली में युवकों में मारपीट

गगरेट के दियोली में युवकों में मारपीट

Wed, 09 Jan 2019 10:54 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Wed, 09 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
गगरेट के दियोली में युवकों में मारपीट
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। निकटवर्ती दियोली गांव में मंगलवार देर रात दो गुटों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान युवकों का झगड़ा मारपीट में बदल गया। मारपीट में युवकों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। मारपीट में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे मेडिकल व उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि घायल युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। मारपीट में घायल हुए युवक को बाजू पर गहरा घाव लगा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार उपमंडल गगरेट में युवकों में मंगलवार देर रात किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान युवकों ने एक युवक पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। इससे उसे चोटें आई हैं।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि घायल युवक पर तेजधार हथियार से हमलाकर बुरी तरह से घायल कर दिया। इससे उसकी बाजू पर घाव लगा है। मारपीट में घायल हुए युवक की पहचान मनोहर निवासी गांव संघनई जिला ऊना के रूप में हुई है। इस बारे में डीएसपी मनोज जंबाल का कहना है कि पुलिस ने बताया कि घायल युवक को मेडिकल और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed