फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Thu, 27 Sep 2018 09:56 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। क्षेत्र के टक्का पुल के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि अभी मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला है कि महिला दो दिन से टक्का क्षेत्र में घूम रही थी। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है।


सूत्रों के मुताबिक वीरवार दोपहर ऊना से पैसेंजर ट्रेन अंब-अंदौरा जा रही थी। टक्का पुल के पास एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे के दौरान महिला ट्रेन से टकराकर कुछ दूरी पर जा गिरी, जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। ट्रेन चालक ने तुरंत इसकी सूचना रेेलवे चौकी ऊना को दी। रेलवे टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लिया। महिला के बारे स्थानीय लोगों से पूछताछ की। रेलवे चौकी इंचार्ज एसआई कर्म चंद ने बताया कि सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लिया। शव को पहचान के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के शवगृह में कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed