{"_id":"5ac777534f1c1bd3618b5be1","slug":"141523021651-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहडाला में शातिरों ने तोड़े केसीसी बैंक के ताले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहडाला में शातिरों ने तोड़े केसीसी बैंक के ताले
Updated Fri, 06 Apr 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहड़ाला में तोड़े केसीसी बैंक के ताले
सीसीटीवी कैमरे उखाड़ कर बाहर फेंके, वारदात से लोगों में दहशत का माहौल
सीसीटीवी में कैद हुआ एक संदिग्ध, पुलिस ने शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की बहड़ाला शाखा में शातिरों ने शटर के ताले तोड़ दिए। शातिरों ने सबसे पहले बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी को तोड़ कर सड़क पर फेंक दिया और बैंक के अंदर घुस गए। हालांकि शातिर बैंक से कुछ भी ले जाने में नाकाम रहे लेकिन बैंक के ताले तोड़ कर अंदर घुसने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। सूचना मिलते की कांगड़ा बैंक निदेशक रमेश भड़ौलिया सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह बहड़ाला निवासी राकेश वशिष्ट ने कांगड़ा बैंक के बाहर टूटे हुए सीसीटीवी कैमरे को देखा। जिस पर उनकी नजर बैंक के शटर पर गई। उन्होंने पाया कि शटर का ताला टूटा हुआ है, जिस पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस व कांगड़ा बैंक के निदेशक को दी। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि शातिर बैंक से कुछ भी ले जाने में असफल रहे हैं। शातिरों ने बैंक के स्टांग रूम को भी तोडने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। पुलिस टीम ने बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की हर पहलू से जांच तेज कर दी है।
---