फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दिन में पाया सम्मान, रात को पीटी पत्नी

दिन में पाया सम्मान, रात को पीटी पत्नी

Sat, 27 Apr 2019 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
दिन में पाया सम्मान, रात को पीटी पत्नी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। भ्रष्टाचार के मामले में दौलतपुर चौक पुलिस चौकी प्रभारी को पकड़वाने वाले व्यक्ति पर पत्नी से मारपीट का केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को एसपी से विशेष सम्मान पाकर सुर्खियां बटोरने वाला शिकायतकर्ता शुक्रवार रात को ही पत्नी को कथित रूप से पीटने के आरोप में फंस गया।


गौरतलब है कि पत्नी से मारपीट के आरोपी को शुक्रवार को एसपी दिवाकर शर्मा ने विशेष रूप से सम्मानित किया था। उसे 11 हजार नकद और प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। जब वह सम्मान पाकर घर लौटा तो उसका पत्नी के उसका झगड़ा हो गया। महिला ने शुक्रवार रात पुलिस चौकी दौलतपुर चौक फोन करके मारपीट करने की शिकायत की। सूचना मिलने पर मौके पर गगरेट थाना से एएसआई रमेश कुमार, स्थानीय चौकी से हेड कांस्टेबल पुष्पिंदर सिंह, महिला पुलिस कर्मी राज देवी एवं कंचन कुमारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला के बयान कलमबद्ध करके उसका स्थानीय अस्पताल में मेडिकल करवाया। थाना प्रभारी नंद लाल इंदौरिया ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत मिलने पर उसके तथाकथित पति के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed