फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   देहलां के दुकानदारों से 25 लाख की ठगी

देहलां के दुकानदारों से 25 लाख की ठगी

Tue, 20 Jun 2017 10:27 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
देहलां के दुकानदारों से 25 लाख की ठगी
नंगल/ऊना । जिला ऊना के गांव देहलां के दो दुकानदारों के साथ एक डाक एजेंट द्वारा लाखों की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की शिकायत पुलिस और डाक विभाग से भी की गई है। जानकारी के अनुसार महावीर मार्केट में दुकान करने वाले दुकानदार केवल और रामपाल ने बताया कि वर्ष 1990 से एफडी और सेविंग स्कीम के तहत डाकघर में एक एजेंट के माध्यम से खाता खुलवाया था और वह समय-समय पर हमारे खाते रिन्यू करवाता रहा है लेकिन एजेंट के सेवानिवृत्त होने के उपरांत हमारे बचत खातों और एफडी के सभी कागजात उसका बेटा ले गया जो डाकघर में ही कमीशन एजेंट के तौर पर काम करता था। दोनों भाइयों की मानें तो जब भी उन्होंने अपनी कापियां मांगीं तो वह कापियों में डाकघर के अधिकारियों की मुहर लगी कापियां ही दिखाता था। जिससे उनका विश्वास एजेंट पर बना रहा। लेकिन पांच अक्तूबर 2017 को अपनी बेटी की शादी के लिए जब उनको पैसों की जरूरत पड़ी तो वह टाल मटोल करता रहा। जब उक्त एजेंट के पिता से बात की गई तो उन्होंने अपने बेटे की गलती मानी और अपनी तरफ से पांच-पांच लाख के पांच चेक उन्हें दे दिए और अपने बेटे के किए पर माफी मांगी। लेकिन ये सभी चेक बाउंस हो गए। इसके बाद दोबारा उनसे पैसे देने की बात की तो वह भी मुकर गए। पीड़ितों ने बताया कि उनके साथ 25 लाख रुपये की ठगी हुई है। मामले की शिकायत जिला पुलिस प्रमुख से भी की है। मामले को लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है। उधर, डाकघर के ईओ विंग के प्रभारी दविंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास ठगी की शिकायत आई है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि डाक विभाग और लोगों की ओर से उनके पास शिकायत आई है, जिसकी जांच की जा रही है।
महिला से पांच लाख की ठगी
नंगल। स्थानीय सरकारी कॉलोनी डबल डी ब्लॉक में रहने वाली एक महिला ने एक डाक एजेंट पर पांच लाख की ठगी का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पुलिस और डाक विभाग से की है। पीड़िता विमला देवी ने कहा कि उनकी मेहनत की कमाई एजेंट हड़प कर गया है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर पुलिस भी गंभीर नहीं है। थाना प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed