फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ब्लैक मेलिंग पर उतारा मौत के घाट

ब्लैक मेलिंग पर उतारा मौत के घाट

Sun, 11 Jun 2017 11:06 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
ब्लैक मेलिंग पर उतारा मौत के घाट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत पनोह स्वां खड्ड में प्रवासी युवक के हत्या मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
बताया जा रहा है कि मृतक युवक आरोपी की प्रेमिका को अवैध संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करता था। इसके चलते आरोपी ने उसे योजनाबद्ध तरीके से मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पनोह स्वां खड्ड में शनिवार को प्रवासी सुदाम हुसैन पुत्र मुहम्मद जाफिर निवासी बरेली यूपी का शव खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ था। मामले की जांच करने एसपी अनुपम शर्मा, एएसपी मदन कौशल, डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया और साक्ष्य जुटाए। एएसपी मदन लाल कौशल के नेतृत्व में गठित टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की। फोन कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी युवक मुबारिक अली पुत्र नियाज अहम निवासी फरीदपुर बरेली यूपी को थाना में तलब किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। खुलासा हुआ कि मुबारिक अली के किसी महिला के साथ अवैध संबंध थे। मृतक सुदाम हुसैन भी उस महिला के साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था। इसके लिए वह महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। जब महिला ने मुबारिक अली को ब्लैकमेल करने की बात बताई तो उसने योजनाबद्ध तरीके से उसे अपने किराए के मकान पर बुलाया। पार्टी करने के बाद मुबारिक अली ने सुदाम हुसैन का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को स्वां खड्ड के किनारे फेंक दिया। उसका मोटरसाइकिल भी वहीं पर रख दिया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed