{"_id":"5cb60d35bdec220c2c2a2974","slug":"121555434805-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन ने कुचला स्कूटी सवार, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन ने कुचला स्कूटी सवार, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के पक्का परोह में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 39 वर्षीय नेक मोहम्मद निवासी बैरियां में रूप में हुई है।
पुलिस ने व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई कर दी है। बताया जा रहा हादसे के बाद से वाहन चालक मौके से फरार है। जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हादसा सोमवार रात सवा दस बजे अंब-ऊना मार्ग पर नेक मोहम्मद स्कूटी पर घर की ओर जा रहा था।
पक्का परोह के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इससे नेक मोहम्मद बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से जख्मी नेक मोहम्मद ने दम तोड़ दिया। अज्ञात वाहन सवार मौके से फरार हो गया। मृतक बणे दी हट्टी में मीट शॉप चलाता था। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।