{"_id":"5c7d535abdec22142d5e31cc","slug":"121551717210-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राला-बाइक में टक्कर, दो युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राला-बाइक में टक्कर, दो युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। उपमंडल बंगाणा के डोहक गांव में ट्राला-बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए लोगों की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से चिकित्सकों ने दोनों घायल युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
घायल युवकों की पहचान अमन और साहिल की रूप में हुई है। दोनों रायपुर मैदान दोबड़ के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार अमन और उसका साथी साहिल बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। डोहक के पास उनका बाइक ट्राले के साथ टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल अमन और साहिल का उपचार चंडीगढ़ के पीजीआई में चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्राला चालक मौके पर से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने कुछ ही दूरी पर आरोपी चालक को धर दबोचा। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।