फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   भीषण आग में 12 झुग्गियां राख

भीषण आग में 12 झुग्गियां राख

Mon, 04 Mar 2019 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
भीषण आग में 12 झुग्गियां राख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। गगरेट क्षेत्र के टटेहड़ा में आग लगने से प्रवासी मजदूरों की लगभग 12 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। अग्निकांड से प्रवासी मजदूरों का न केवल लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, बल्कि उनके लिए सर्दी के मौसम में सिर छुपाने की मुसीबत खड़ी हो गई है।

सोमवार देर शाम अचानक भड़की आग ने ऐसा विराट रूप धारण किया कि देखते ही देखते साथ लगती सभी झुग्गियां आग की चपेट में आ गईं। हालांकि अंब से दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों एवं मजदूरों ने मिलकर आग को बुझाने की खासी मशक्कत की, लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था। अग्निकांड के दौरान बड़ी मुश्किल से मजदूर कुछ सामान निकालने में कामयाब हुए। झुग्गियां जलने के बाद मजदूर राख में सामान ढूंढते रहे।
विज्ञापन


अग्निकांड की सूचना मिलने के बाद गगरेट थाना इंचार्ज चैन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे के कारण की जांच की। अभी आग लगने के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। तहसीलदार घनारी पे मौके पर पहुंच कर नुकसान का आकलन करेंगे। जानकारी के अनुसार सुदामा देवी और उसकी दो बेटियों की तीन झुग्गियां थीं, वहीं किशन दास के पूरे परिवार की भी तीन झुग्गियां थीं। अग्निकांड में सुदामा देवी, किशन दास, राजेश साहनी, राजेश साहनी, सुधीर, वकील साहनी, राम नारायण साहनी, दिलीप, राम प्रसाद, शिव नारायण, महेंद्र साहनी की झुग्गियां भी जलकर राख हो गई हैं। कुछ मजदूरों ने बताया कि उनके पैसे बर्तन और महिलाओं के गहने भी अग्नि की भेंट चढ़ गए। वहीं खाने पीने का जो सामान था, वह भी राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed