फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दो ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

दो ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

Mon, 17 Dec 2018 11:16 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
दो ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
poison

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। जिले के दो उपमंडल क्षेत्रों के दो लोगों ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते जहरीले पदार्थ खा लिया। इसके कारण दोनों का स्वास्थ्य काफी बिगड़ गया। परिजनों ने गंभीर हालत में दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया है।

मामलों की भनक लगने के बाद संबंधित क्षेत्र के थानों की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जहर खाने के पहले मामले में बंगाणा उपमंडल के तहत बरेड़ा गांव के तहत 52 वर्षीय व्यक्ति ने रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहर का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले आए। चिकित्सक ने उसके स्वास्थ्य बिगड़ने का कारण जहरीला पदार्थ खाना बताया।
विज्ञापन


फिलहाल स्वास्थ्य में सुधार है। बंगाणा पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
दूसरे मामले में हरोली उपमंडल की पुलिस चौकी पंडोगा के तहत एक गांव की 20 वर्षीय युवती ने भी बीते रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके थोड़े बाद ही उसका स्वास्थ्य बिगड़ना शुरू हो गया। इसे देख परिजन उसे तत्काल क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों में जांच में जुटी हुई है। फिलहाल दोनों के जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed