फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ट्रक से वैन टकराई, दो की मौत

ट्रक से वैन टकराई, दो की मौत

Thu, 13 Dec 2018 09:51 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से वैन टकराई, दो की मौत
बसाल गांव में बुधवार देर रात पेश दर्दनाक सड़क हादसे में वैन की ट्रक से टक्कर हो गई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। क्षेत्र के निकटवर्ती बसाल गांव में बुधवार देर रात पेश दर्दनाक सड़क हादसे में वैन की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे से वैन सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे नाजुक हालत में पीजीआई रेफर कर दिया। हादसे में घायल हुए दूसरे युवक ने भी पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमाटर्म करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

मृतकों की पहचान अशोक कुमार (38) निवासी वार्ड नंबर पांच गांव रामपुर जिला ऊना तथा दूसरे मृतक की पहचान गोविंद सिंह (17) निवासी गांव धमांदरी जिला ऊना के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार अशोक कुमार बुधवार देर रात बसाल से दुकान बंद करके साथी गोबिंद सिंह के साथ वैन में सवार होकर घर लौट रहा था। इस दौरान उनकी वैन अनियंत्रित होकर ऊना-अंब मुख्य मार्ग पर खड़े ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गोविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के दौरान घटना स्थल एकत्रित हुए लोगों ने क्षतिग्रस्त वैन में फंसे अशोक कुमार के शव और घायल गोविंद सिंह बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। इस दौरान लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने घायल गोविंद सिंह को नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर दिया। जहां जख्मों का ताव न सहते हुए गोविंद सिंह पीजीआई में दम तोड़ दिया। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed