{"_id":"5bccb1a2bdec2269317c88d9","slug":"121540141474-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने तोड़े रिहायशी घर के ताले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने तोड़े रिहायशी घर के ताले
विज्ञापन
चाेरी
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के सुंकाली में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर चोरी की। कथित रूप से चोरी से पहले चोरों ने पड़ोसियों के घरों को बाहर से कुंडी लगा दी। अजय कुमार बाहर रहता है। उसके भाई जगदेव सिंह के मुताबिक उसका भाई नौकरी के चलते बाहर रहता है।
चोरों ने उसके घर की बाहर से कुंडी लगाकर घर का ताला तोड़ा और चोरी की। इसका पता उन्हें उस समय लगा जब अंदर से घर का दरवाजा नहीं खुला। दूसरी तरफ से बाहर निकलने पर पाया कि उसके भाई के घर का ताला टूटा था। घर से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है इसका पता भाई के आने पर ही पता चल पाएगा। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन