{"_id":"5a5f44d54f1c1ba5268b4f3e","slug":"121516192981-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनोली सीसे स्कूल से नौ एलईडी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सनोली सीसे स्कूल से नौ एलईडी चोरी
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
संतोषगढ़(ऊना)।
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सनोली में एक सरकारी स्कूल से शातिर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। स्कूल से सामान चोरी करने के बाद शातिर कमरे के ताले बदल कर अपने ताले लगा गए हैं। चोरी की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सीसे स्कूल सनोली में शातिर कंप्यूटर पार्ट चोरी कर ले गए हैं। स्कूल प्रधानाचार्य भीम सिंह ने बताया कि शातिर स्कूल में रखे नौ एलईडी, बैटरी दो, एक प्रिंटर, दो सीपीयू, छह माउस और पांच की बोर्ड चोरी कर ले गए हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि शातिर स्कूल से सामान चोरी करने के बाद कमरे का ताला बदल कर अपना ताला लगा गए ताकि किसी को स्कूल से सामान चोरी होने का पता न चल सके। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस नहीं सुलझा पाई वारदातें
जिला में पिछले दिनों चोरी की आधा दर्जन से ज्यादा वारदातें सामने आई हैं। इनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पिछले दिनों बंगाणा, थानाकलां, बुढवार, धमांदरी, गगरेट, दौलतपुर और अंब में लाखों की चोरी की वारदातें हुई हैं जिन्हें अभी तक पुलिस सुलझा नहीं सकी है।
विज्ञापन