{"_id":"5a2a8db54f1c1b156b8bb06b","slug":"121512738229-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश के चलते तोड़ा कार का शीशा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश के चलते तोड़ा कार का शीशा
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
पुलिस ऊना ऊना के तहत मलाहत में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। इस वारदात में एक व्यक्ति ने कुछ स्थानीय लोगों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसके घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ दिया जबकि उसके घर की खिड़कियों में लगे कांच को भी नुकसान पहुंचाया है।
पीड़ित ने मामले को लेकर पुलिस को भी बताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मलाहत निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार रात को गांव के ही कुछ लोगों ने उसके घर के बाहर खड़ी उसकी कार का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन
उसके घर में लगे खिड़कियों के कांच को भी क्षतिग्रस्त किया है। इससे उसका हजारों का नुकसान हुआ है। जब तक व्यक्ति घर से बाहर पहुंचा तब तक आरोपी भागने में सफल रहे। पीड़ित ने मामले को लेकर कुछ लोगों को नामजद भी किया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते यह वारदात हुई। इसमें दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप जड़ रहे हैं। एएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।