{"_id":"5a1d51ab4f1c1bc5758b5aea","slug":"121511870891-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ किलो चरस के साथ दंपति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेढ़ किलो चरस के साथ दंपति गिरफ्तार
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इस कड़ी में चिंतपूर्णी पुलिस ने डेढ़ किलो चरस की बड़ी खेप के साथ एक दंपति को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चरस की कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों की पहचान पवन कुमार और उसकी पत्नी निवासी जुकान डाकघर चालटू मोड़ तहसील पधर जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मंगलवार सुबह एसपी संजीव गांधी के निर्देशों पर एसएचओ अमरीक सिंह की अगुवाई में मुबारिकपुर-भरवाईं मार्ग स्थित सप्त देवी मंदिर किन्नू के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान पुलिस ने एक कार को तलाशी के लिए रोका तो कार में नीचे लिफाफे में व्यक्ति ने चरस छुपाकर रखी थी। जांच करने पर चरस का भार एक किलो 50 ग्राम निकला। पुलिस ने कार में सवार दंपति को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि चिंतपूर्णी क्षेत्र में नशे की बड़ी खेप जो पकड़ी है, अब तक की बड़ी सफलता है। चरस की कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि चरस के आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इससे पता लगाया जा सके कि नशे की बड़ी खेप कहां ले जाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि जिला में नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन