फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   गोविंद सागर झील पर नशेडिय़ों का अड्डा

गोविंद सागर झील पर नशेडिय़ों का अड्डा

Sun, 26 Nov 2017 10:24 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
गोविंद सागर झील पर नशेडिय़ों का अड्डा

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

लठियाणी(ऊना)।
गोबिंद सागर झील और इसके घाट नशेड़ियों का अड्डा बन गए हैं जिससे ग्रामीण परेशान हैं। कई बार ग्रामीणों ने नशेड़ियों से तंग आकर इसकी सूचना प्रशासन को दी लेकिन आज तक इन लोगों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की। इन दिनों लठियाणी घाट पर रोजाना युवक शराब पर रहे हैं और गंदगी फैला रहे हैं। नशे के बाद अधिकतर युवा अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। हर घाट पर गोबिंद सागर झील की सफाई के लिए साइन बोर्ड दर्शाए हैं।

इनमें साफ लिखा है कि हुड़दंग करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी लेकिन आज तक किसी भी हुड़दंगबाज पर कानून का चाबुक नहीं चला। लोगों में संजीव कुमार, रमेश चंद, सुशील कुमार का कहना है कि झील के घाट नशेड़ियों का अड्डा बन चुके हैं। इन घाटों पर आने जाने वाले लोगों को समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि लोगों को परेशानी से निजात मिल सकें। बंगाणा थाना के प्रभारी कमल नयन ने कहा कि शिकायतों के बाद गोबिंद सागर झील पर पुलिस ने कई बार छापेमारी की। कोई भी व्यक्ति पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। झील के घाटों पर पुलिस की पैनी नजर है, कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed