{"_id":"597632164f1c1b673f8b48b8","slug":"121500918294-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा को बंधक बनाकर लूटा डेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाबा को बंधक बनाकर लूटा डेरा
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत ऊना-नंगल रोड पर स्थित बापू कुंभदास के डेरे पर शातिरों ने एक बाबा को बंधक बनाकर मंदिर में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरे करीब 20 हजार रुपये की नकदी और 4 किलो देसी घी लेकर फरार हो गए हैं। बाबा के चिल्लाने पर लुटेरों ने बाबा की पिटाई भी की है। दो दिन में बंधक बनाकर लूटपाट की यह दूसरी बड़ी घटना है। रात भर बंधी बने बाबा को सोमवार सुबह श्रद्धालुओं ने आजाद करवाया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर बाबा के बयान दर्ज किए और बाबा का मेडिकल भी करवाया।
बाबा ने बताया कि रविवार रात को रोजाना की तरह डेरे में सोया हुआ था। आधी रात को तीन शातिर आए और पैसों की मांग करने लगे। मना करने पर लुटेरों ने पहले मारा और बाद में बंधक बना लिया। बाबा ने बताया कि लुटेरे में चढ़े चढ़ावे और करीब 4 किलो देसी घी लेकर फरार हो गए। सोमवार सुबह डेरे में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा को बंधे हुए देखा। उन्हें बंधन से छुड़ाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बाबा के बयान दर्ज किए हैं, मामले की जांच जारी है।