{"_id":"5cc73a18bdec2207532a462a","slug":"11556560408-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी की टक्कर से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गाड़ी की टक्कर से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल के पास गाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मकौड़गढ़ निवासी अवतार सिंह के रूप मेें की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अवतार सिंह रविवार रात टाहलीवाल में सड़क किनारे कहीं जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोगों ने अवतार सिंह को फौरन उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद से वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। उसे पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच कर रही है।