{"_id":"5c990675bdec22144631893a","slug":"11553532533-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल ढुलाई को लेकर ट्रक यूनियन और नामी उद्योग में विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माल ढुलाई को लेकर ट्रक यूनियन और नामी उद्योग में विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टाहलीवाल (ऊना)। दी बीत एरिया गुड्स कॅरियर कोऑपरेटिव सोसाइटी टाहलीवाल और नामी उद्योग में माल ढुलाई को लेकर विवाद गहरा गया है। ट्रक ऑपरेटरों ने उद्योग प्रबंधन की ओर से कंटेनरों में तैयार माल को भेजने का टेंडर किसी अन्य फर्म को देने पर कड़ा रोष जताया है।
कंटेनरों के माल ढुलाई के चलते यूनियन को ढुलाई के लिए ट्रकों को डिमांड आधी रह जाने से ट्रक ऑपरेटरों पर आर्थिक तंगी आनी शुरू हो गई है। इसके चलते ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों ने विरोध में टाहलीवाल पुलिस चौकी में भारी तादाद में उपस्थिति दर्ज कराई। दी बीत एरिया गुड्स कॅरियर कोऑपरेटिव सोसायटी टाहलीवाल के प्रधान जसविंदर बिंदू ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के नामी उद्योग से लगभग चालीस के करीब ढुलाई के लिए यूनियन को डिमांड होती है लेकिन बीते बीस दिन से डिमांड आधी रह गई है। इसकी वजह उद्योग प्रबंधन द्वारा बिना बात किए कंटेनरों का टेंडर बाहर की ट्रांसपोर्ट को दे दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इन ट्रकों में नॉन एसी माल को भी इन्हीं के द्वारा भेजा जा रहा है। इसके चलते ट्रक ऑपरेटरों को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि विस क्षेत्र के तहत लगभग तीस गांवों के ट्रक ऑपरेटर जुड़े हुए हैं। इनको ढुलाई नहीं मिलने से ऋण की किश्तें भी भरनी मुश्किल हो गई है। उन्होंने उद्योग प्रबंधक को बाहर की फर्म का टेंडर रद्द कर उनसे जुड़ी हुई ट्रांसपोर्ट को टेंडर दिए जाने की गुहार लगाई है। यूनियन की ओर से विरोध में उपप्रधान जीत सिंह, अशोक कुमार, गुरनाम सिह, शिंगारा सिंह, दीपू भीम, अर्जुन सिंह सहित अन्य ट्रक ऑपरेटर मौजूद रहे। इस संबंध में टाहलीवाल पुलिस चौकी का कार्यभार देख रहे हेड कॉस्टेबल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को दोनों पक्षों को बुलाया गया है। दोनों पक्षों का समझौता कराने का प्रयास किया जाएगा।