{"_id":"5b65c2db4f1c1bb24b8b6c66","slug":"11533395675-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप के डसने से बच्चों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांप के डसने से बच्चों की मौत
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
snake bite
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। सदर थाना के देहलां और लालसिंगी में दो बच्चों की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतकों की पहचान देवराज निवासी पुराना होशियारपुर रोड स्थित लालसिंगी और 15 वर्षीय संजय निवासी देहलां के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शव को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं मामला दर्ज कर लिया है। दो दिनों के भीतर ही जिला में सर्पदंश से चार मौत हो गई हैं।
पहला मामला लालसिंगी का है। शुक्रवार देर शाम 13 वर्षीय देवराज झुग्गी में बैठकर पढ़ रहा था। इसी दौरान ने सांप ने उसे डस लिया। तबीयत बिगड़ती देख परिजन उसेे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले आज यहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
दूसरी सर्पदंश की घटना देहलां में हुई। यहां छठी कक्षा में पढ़ने वाले संजय को सांप ने डस लिया। संजय शुक्रवार रात घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। सांप इतना जहरीला था कि कुछ ही देर बाद संजय की मौत हो गई। बरसात के मौसम के चलते जिला में सांप की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसका अंदाज सहज ही लगाया जा सकता है कि एक महीने के भीतर ही सर्पदंश के काटने के एक दर्जन से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इनमें दो दिनों में भी चार मौत हो गई है। इस बारे में डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि दोनों शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन