फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   आशिकी की सनक ने बना दिया हत्यारा

आशिकी की सनक ने बना दिया हत्यारा

Thu, 17 May 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
आशिकी की सनक ने बना दिया हत्यारा

एसडी शर्मा

विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)।
बरोटीवाला के झाड़ माजरी के एक अपार्टमेंट में एक युवती की हत्या के आरोप में गिरफ्तार देहलां निवासी युवक अखिल को आशिकी की सनक ने हत्यारा बना दिया। देहलां में इस बात पर कोई भी यकीन करने को तैयार नहीं कि अखिल ऐसा कृत्य कर सकता है। गांव में अखिल के परिवार की गिनती बेहद शरीफ खानदान के रूप में होती है। अखिल के पिता राम कुमार पिछले काफी अरसे से विदेश में है और बड़ा भाई रवि कुमार विदेश में नौकरी कर रहा है।

मझला भाई अनुज बीएसई के बाद आईलेट की पढ़ाई कर रहा है। अखिल की प्रारंभिक तालीम देहलां के ही एक निजी स्कूल में हुई। उसके बाद औद्योगिक क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल में मैट्रिक पास की। जखेड़ा के एक निजी स्कूल में जमा दो तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद अखिल बरोटीवाला चला गया। बरोटीवाला जाने के बाद वह लड़की के प्यार में पड़ कर इस कद्र सनकी हो गया कि हत्या जैसी कदम उठा डाला। पता चला है कि करीब दो सप्ताह पहले ही वह अपने घर देहलां आया था और प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर भी गया था। अखिल की युवती से दोस्ती एकतरफा थी या वह भी उससे दोस्ताना संबंध रखती थी, इस बारे में गांव में किसी को कोई खास जानकारी नहीं।
विज्ञापन


अखिल ने अपनी दोस्ती की बात कभी स्थानीय दोस्तों से साझा नहीं की थी। तकरीबन 20-21 साल के अखिल ने इतना बड़ा संगीन कदम किस हालात में उठाया, उसे ऐसा करने पर किसने उकसाया, और दोस्ती थी तो लड़की ने उससे बातचीत क्यों बंद दी। इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। बहरहाल देहलां के लोग अखिल के इस कृत्य पर न केवल हैरान बल्कि यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed