{"_id":"5acf64f64f1c1b0d388b4aba","slug":"11523541238-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहतपुर में तीन स्कूली बसों के काटे चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैहतपुर में तीन स्कूली बसों के काटे चालान
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैहतपुर(ऊना)।
निजी स्कूलों की बसों में अभी भी ओवरलोडिंग नहीं रुक रही है। इसके चलते यातायात पुलिस ने निजी स्कूल बसों पर शिकंजा कसते हुए तीन अलग-अलग स्कूल बसों के चालान काटे हैं। वीरवार को मैहतपुर मुख्य बाजार में यातायात प्रभारी और अस्थायी रूप से हाईवे पैट्रोलिंग का कार्य देख रहे निर्मल सिंह ने अपनी टीम आरक्षी बलजीत सिंह तथा रणजोत सिंह के साथ स्कूल बसों के दस्तावेजों की जांच के साथ चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस चेक किए।
जांच के दौरान तीन अलग अलग स्कूल बसों में ज्यादा बच्चों को बैठाया गया था। निर्मल सिंह ने कहा कि एसपी ऊना के आदेशानुसार स्कूलों के लिए लगाई बसों में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बसों की नियमित चेकिंग की जाएगी। निर्मल सिंह के मुताबिक नूरपुर में स्कूल बस हादसे के बाद भी यहां पर स्कूल बसों में बच्चों की जान को जोखिम में डालकर ओवरलोडिंग की जा रही है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल बसों की जांच हो रही है। बसों के दस्तावेज, चालकों के लाइसेंस पूरा करने की हिदायतें दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावक भी गौर करें कि जिन बसों में उनके बच्चे सफर कर रहे हैं, क्या उनमें वे महफूज हैं।
विज्ञापन