फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   खैर के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

खैर के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

Fri, 08 Dec 2017 10:20 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खैर के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बंगाणा(ऊना)।
उपमंडल बंगाणा के प्रोइयां और मटैहड़ी के बीबीएमबी क्षेत्र में खैर के पेड़ों पर वन काटुओं ने अंधाधुंध कुल्हाड़ी चलाई है। वन विभाग की टीम ने मौके से करीब 42 मोछे खैर के बरामद किए है। इस आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। प्रोइयां बीट के फॉरेस्ट गार्ड गोपाल सिंह गश्त पर थे। प्रोइयां और मटैहड़ी के जंगल में खैर के आठ पेड़ कटे पाए गए। मोछों को वन काटुओं ने काटकर गोबिंदसागर झील में फेंक दिया।


वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद झील में तलाशी अभियान चला 42 मोछे खैर के बरामद हुए। इन मोछों को विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया। पांच दिन पहले भरमौत के जंगल से वन काटुओं ने खैर के 14 पेड़ काट लिए थे। इनके मोछे भी जंगल से बरामद किए थे। रामगढ़ धार वन विभाग के बीओ विनोद कुमार ने बताया कि जंगल से खैर के आठ पेड़ काटे गए हैं। इनके मोछे रिकवर कर लिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed