{"_id":"5ccdc929bdec22074c261b8e","slug":"111556990249-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में वाहन चला रहे 12 चालकों के चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नशे में वाहन चला रहे 12 चालकों के चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। शराब पीकर वाहन चलाने वाले बिगडै़ल चालकों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस रात को जगह-जगह नाकेबंदी कर निजी और सरकारी वाहन चालकों की गहनता से जांच कर रही है। वहीं जहां दो पहिया और निजी चार पहिया वाहनों को सरपट दौड़ाने वालों के एल्को सेंसर टेस्ट पॉजिटिव आ रहे हैं। शनिवार रात पुलिस ने अंब चौक पर पर नाकेबंदी कर वाहन चालकों के एल्को सेंसर टेस्ट शुरू किए।
रात साढ़े आठ बजे से शुरू हुआ नाका रात साढ़े 10 बजे तक रहा। इस दौरान पुलिस ने करीब एक दर्जन वाहन चालकों के ड्रंकन ड्राइविंग के चालान किए। इनमें से एक ट्रेक्टर को जब्त कर लिया गया है। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया शराब के नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने 12 वाहनों के चालान काटे हैं। उन्होंने कहा नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। डीएसपी ने कहा कि बिगडै़ल चालकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।