{"_id":"5c59c24abdec224e2113503b","slug":"111549386314-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंडासे के वार से स्कूली छात्र लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंडासे के वार से स्कूली छात्र लहूलुहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल/संतोषगढ़। नंगल के निकटवर्ती सुखसाल गांव में तीन युवकों ने स्कूली छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल छात्र को बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया है। चिकित्सकों की देखरेख में युवक का उपचार जारी है। वारदात के बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत है।
पुलिस ने मामला के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। बीबीएमबी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती 18 वर्षीय जमा एक के छात्र साहिल ने कहा कि वह स्कूल से छुट्टी के बाद घर जाने के बाद मोबाइल रीचार्ज करवाने बाजार आया था। इसी दौरान तीन युवकों ने अचानक ही उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इससे उसका हाथ कट गया। चिकित्सकों ने उसके हाथ में टांके लगाए हैं।
साहिल ने बताया हमलावर उसके सिर में गंडासा मारना चाहते थे लेकिन उसने अपने सिर का बचाव करते हुए हाथ ऊपर कर दिया। इससे उसका हाथ कट गया। नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई नरेंद्र सिंह ने कहा कि स्कूल और अस्पताल की ओर से शिकायत मिल चुकी है और जल्द कथित आरोपियों का गिरफ्तार किया जाएगा।