फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   एटीएम चोर गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

एटीएम चोर गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

Tue, 28 Aug 2018 10:50 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
एटीएम चोर गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के ठगी करने वाले गिरोह का एक और सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी की पहचान संदीप सिंह निवासी बुड़ा बाबा बस्ती जिंद हरियाणा के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत ने एक सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार चल रहा है। वहीं दो अभी फरार चल रहे हैं। ऊना पुलिस ने आरोपी को हरियाणा के झज्जर में पकड़ा है।

गौरतलब है कि 17 मई को एक कार मैहतपुर स्थित एसबीआई ब्रांच के बाहर एटीएम के आसपास काफी देर से चक्कर लगा रही थी। इसी दौरान बैंक के ही एक कर्मचारी को उस पर शक हुआ। बाहर आकर उससे बात करने लग गया। बैंक कर्मी ने पूछा कि एटीएम से पैसे नहीं निकले क्या? इसी पर आरोपी ने भी न में जवाब दिया। इस पर बैंक कर्मी उसे अपने साथ बैंक के अंदर लाकर पैसे लेने का ऑफर दिया। इसे सुन शातिर मौके से भाग खड़ा हुआ। बैंक कर्मी के हल्ला मचाने पर लोग भी उसके पीछे भागे।
विज्ञापन


उन्होंने करीब 200 मीटर की दूरी पर एक को दबोच लिया। जबकि अन्य शातिर युवक कार में फरार हो गए थे। जांच के दौरान आरोपी से करीब 21 एटीएम कार्ड बरामद हुए थे। इसके चलते एटीएम चोर गिरोह का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने मामले में फरार चल रहे आरोपी संदीप को हरियाणा के गिरफ्तार किया। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले की आगामी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed