फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चिंतपूर्णी की एक सराय में ठहरे युवकों के पर्स चोरी

चिंतपूर्णी की एक सराय में ठहरे युवकों के पर्स चोरी

Sun, 29 Jul 2018 10:49 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी की एक सराय में ठहरे युवकों के पर्स चोरी
demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी की एक सराय में दो युवकों का पर्स साथ आए दोस्त लेकर फरार हो गए। जब युवकों को होश आया तो उनकी जेब में घर वापस जाने तक का किराया भी नहीं था। युवक पंजाब के फिरोजपुर के रहने वाले हैं।

मामला रात शनिवार का बताया जा रहा है। फिरोजपुर के दो युवक मोगा के रहने वाले दो दोस्तों के साथ चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने आए थे। रात को चारों दोस्तों ने सराय में ठहरने के लिए कमरा लिया। फिरोजपुर से आए दोनों युवकों की सुबह जब आंख खुली तो देखा मोगा से आए दोस्त कमरे में नहीं हैं।
विज्ञापन


दोनों युवकों की जेब से पर्स भी गायब थे। इसमें की 1000 रुपये के करीब राशि थी। जेब से पर्स गायब देख दोनों युवकों के होश उड़ गए। उनके पास घर जाने के लिए किराया तक नहीं बचा था। उन्होंने चिंतपूर्णी बाजार में जाकर एक दुकानदार के पेटीएम के जरिए घर से 1000 रुपये मंगवाए। दुकानदार के पेटीएम में रुपये आने के बाद एक हजार रुपए दे दिए। तब दोनों युवकों ने राहत की सांस ली। इसके बाद दोनों युवक घर लौट गए। इस बारे में चिंतपूर्णी के थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज का कहना है कि मामले की शिकायत न मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed