{"_id":"5b59b56e4f1c1bee748b6118","slug":"111532605806-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार चोरी मामले से जल्द उठेगा पर्दा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार चोरी मामले से जल्द उठेगा पर्दा
Updated Thu, 26 Jul 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
car theft
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भरर्वाइं (ऊना)। चिंतपूर्णी के पार्किंग स्टैंड से सोमवार रात चोरी हुई कार मामले में कार चुराने वाले शातिर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। कार चोरी मामले में हालांकि देहरा पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है, लेकिन डीएसपी देहरा लालमन शर्मा का दावा है कि कार चोरी मामले से जल्द ही पर्दा उठ जाएगा।
चोरी हुई कार लुधियाना निवासी की थी और इसे एक व्यक्ति किराए पर लेकर चिंतपूर्णी आया हुआ था। लेकिन अगले दिन कार चालक होटल में ही सोया रहा और साथ आया व्यक्ति व पार्किंग से कार दोनों ही गायब थी। मामले की जांच देहरा पुलिस कर रही है। गौर हो कि कार चोर होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक उनके पास नहीं पहुंच पाई है।
मामले में अभी तक पाया गया है कि जिस टैक्सी यूनियन से यह गाड़ी आई है। वहां पर भी इसकी पर्ची नहीं कटी है। वहीं पुलिस का दावा है कि कार मंगलवार रात को कुराली टोल टैक्स बैरियर पर देखी गई है। जिस कारण पुलिस ने चंडीगढ़ व मोहाली पुलिस के साथ भी लगातार संपर्क बनाया हुआ है। उधर, होटल में दर्ज कराए गए पते पर भी मथुरा के लिए पुलिस की एक टीम भेजी गई। डीएसपी देहरा लालमन शर्मा का कहना है कि कार चोरी मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच चल रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में कड़ी से कड़ी जोड़कर जांच को आगे बढ़ा रही है। डीएसपी ने कहा जल्द ही मामले में सारी तस्वीर साफ होगी।