फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बाइक फिसली, चालक की मौत

बाइक फिसली, चालक की मौत

Sat, 14 Jul 2018 09:49 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
बाइक फिसली, चालक की मौत
Bike Accident

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। मैहतपुर के नजदीक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा बाइक के सामने अचानक नील गाय के आने से हुआ। मृतक की पहचान बहडाला निवासी प्रितपाल सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


पुलिस के मुताबिक प्रितपाल सिंह शुक्रवार रात जखेड़ा गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक के आगे अचानक नील गाय आ गई। नीलगाय से टक्कर बचते-बचते प्रितपाल की बाइक फिसल गई। इससे प्रितपाल के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें लगीं। लोगों ने बेहोशी की हालत में उसेे फौरन अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस बारे में एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed