{"_id":"5b4a0d9f4f1c1b58488b489c","slug":"111531579807-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.84 ग्राम हेरोइन के साथ व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
3.84 ग्राम हेरोइन के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
Updated Sat, 14 Jul 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : YouTube
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। ऊना-संतोषगढ़ रोड स्थित सुनेहरा गांव में पुलिस ने एक व्यक्ति को हेरोइन के साथ दबोचा। आरोपी से बरामद की हेरोइन की मात्रा 3.84 ग्राम बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक एसआईयू की टीम सुनेहरा में गश्त पर थी। इसी दौरान संजीव को पुलिस टीम ने संदिग्धावस्था में घूमते देखा और उससे पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान हड़बड़ाए युवक की पुलिस टीम ने जब तलाशी ली तो उसके पास से हेरोइन बरामद की गई। इस बारे में एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन