{"_id":"5afd78a34f1c1bd1408b5fa9","slug":"111526560931-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाकलां नाके पर कुल्लू से चोरी गाड़ी के साथ दो आरोपी धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थानाकलां नाके पर कुल्लू से चोरी गाड़ी के साथ दो आरोपी धरे
Updated Thu, 17 May 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बंगाणा(ऊना)।
बंगाणा पुलिस ने बुधवार रात थानाकलां में नाके के दारौन कुल्लू से चोरी महिंद्रा पिकअप गाड़ी बरामद की है। पुलिस ने चोरीशुदा गाड़ी के साथ दो लोगों को भी दबोचा है। इसके खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें फौरन गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक बंगाणा थाना की टीम ने एसएचओ प्रकाश चंद शर्मा की अगुवाई में बुधवार रात को थानाकलां बाजार में नाकेबंदी की थी। इसी दौरान बंगाणा की ओर से एक पिकअप ट्राला आया जिसको रोककर पुलिस ने कागजात दिखाने को कहा।
ट्राला चालक पुलिस को कोई कागजात नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने सख्ती से पूछा तो चालक ने गाड़ी को चुराकर लाने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने ट्राला चालक संजय कुमार निवासी सलांगड़ी और ट्राले में सवार प्रवासी युवक बिहार के पटना निवासी वीर बहादुर को गिरफ्तार कर घटना के बारे में केस दर्ज कर लिया। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों ने कड़ी पूछताछ कर वाहन चोरी के मामलों में जानकार जुटाई जाएगी।
विज्ञापन