{"_id":"59f47d9a4f1c1b59678b82b5","slug":"111509195162-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
पुलिस चौकी पंडोगा के तहत ईसपुर गांव में पेश आए एक सड़क हादसे में एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक पुरी पुत्र बलराज निवासी अपर कोटला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जंाच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोटला निवासी दीपक पुरी शुक्रवार रात को गगरेट की तरफ से अपनी बाइक पर सवार होकर घर की तरफ वापिस लोट रहा था। ईसपुर पहुंचने पर उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई जिससे वह सड़क पर जा गिरा। हादसा इतना जबरदस्त था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग जब मौके पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई थी।
पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि दीपक की बाइक किसी जानवर से टकरा गई। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। दीपक ऊना-नंगल मुख्य मार्ग पर दुकान करता था। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।