{"_id":"59d52a7d4f1c1bb8538b5dcd","slug":"111507142269-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए पांच लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए पांच लाख
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। पुलिस थाना के तहत भदसाली निवासी एक महिला को शहर में स्थित एक्सिस बैंक में एटीएम कार्ड बदलकर पांच लाख का चूना लगा है। पीड़ित महिला का पति विदेश में रहता है, जब वह अपने घर वापस लौटा तो बैंक में खाते का बैलेंस देखा तो उसके होश फाख्ता हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है, जिसमें वीडियो की क्वालिटी बढ़िया न होने की वजह से आरोपी का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। जानकारी के अनुसार पीड़ित राम कुमार निवासी भदसाली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 जुलाई 2017 को उसकी पत्नी ऊना स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में पैसे निकलवाने आई। इसी दौरान एटीएम के समीप खड़े युवक ने मदद करने के बहाने उसका एटीएम बदल लिया। उसके बाद उसकी पत्नी घर लौट आई। हाल ही में जब राम कुमार विदेश से अपने घर लोटा तो उसने अपने बैंक में जाकर खाते की डिटेल निकलवाई तो उसके होश उड़ गए। जांच पड़ताल की तो पता चला कि युवक ने उनके एटीएम से नंगल रोड पर पेट्रोल पंप पर 11 हजार रुपये, करनाल में 29 हजार का इनवर्टर व इसी तरह इंस्टालमेंट में अलग-अलग एटीएम से शॉपिंग के माध्यम से कुल सवा पांच लाख रुपये निकाल लिए हैं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला व हर संभावित स्थानों पर दबिश दी लेकिन आरोपी का कोई अता-पता नहीं चला है। उधर, एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी ने जनता से अपील की है कि एटीएम में पैसे निकालने के लिए किसी अज्ञात व्यक्ति को अपना एटीएम न दें और न ही अपने एटीएम का पिन नंबर किसी से सांझा करें।