फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   घर में घुसे चोर, आभूषण व नकदी उड़ाई

घर में घुसे चोर, आभूषण व नकदी उड़ाई

Sat, 29 Jul 2017 09:02 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसे चोर, आभूषण व नकदी उड़ाई
गगरेट (ऊना)। अप्पर गगरेट में शातिर चोरों ने रिहायशी घर में सेंधमारी कर कीमती आभूषणों सहित नकदी पर हाथ साफ कर डाला। वारदात के दौरान परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। देर रात हुई चोरी की वारदात से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। उपमंडल अंब में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। इसे पुलिस की नाकामी कहें या शातिर चोरों की होशियारी। क्योंकि अभी तक पुलिस को चोरों का कोई भी सुराग नहीं लगा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात चोरों ने अप्पर निवासी सरोज के घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर की ग्रिल उखाड़ कर घर में रखे 28 हजार रुपये नकद और एक सोने की चेन तथा कान के टॉप्स पर हाथ साफ कर लिए। घर की मालकिन सरोज ने बताया कि वह परिवार सहित दूसरे कमरे में सोए हुए थे। रात्रि लगभग एक बजे तक सब कुछ ठीक था लेकिन उसके बाद जब वह सुबह उठकर दूसरे कमरे में जाने लगे तो कमरे की अंदर से कुंडी लगी हुई थी। जब उन्होंने घर के पीछे देखा तो खिड़की की एक ग्रिल उखाड़ी हुई थी। अलमारी का सामान भी बिखरा हुआ था। इसके बाद उन्होंने तुरंत मामले की सूचना गगरेट पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। गौरतलब है कि शातिर चोरों ने आराम से इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर के पीछे एक शराब की बोतल भी बरामद हुई है। जिसमें कुछ शराब चोर वहीं छोड़ कर चले गए। वारदात से क्षेत्र में खासी दहशत है। स्थानीय लोग रात्रि के समय ठीकरी पहरा लगाने की सोच रहे हैं। उधर, अंब के डीएसपी धर्मचंद ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed