{"_id":"5c362e38bdec2256f321abb4","slug":"101547054648-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता की मौत के आरोपी रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता की मौत के आरोपी रिमांड पर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौलतपुर चौक (ऊना)। नपं दौलतपुर चौक के साथ लगते पिरथीपुर गांव में रविवार शाम फंदा लगाने वाली नवविवाहिता सविता के पति, सास और ससुर को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
इससे पहले मंगलवार शाम धर्मशाला से फोरेंसिक लैब की निदेशक मीनाक्षी के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। टीम ने कमरे के अंदर बाहर के फिंगर प्रिंट्स और अन्य साक्ष्य जुटाए। ससुराल पक्ष उसे फंदे से उतारकर एफआरयू अस्पताल दौलतपुर चौक लेकर आये थे। जहां उसे डेड ऑन एरावल घोषित किया गया था। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए ताकि नवविवाहिता सविता की मौत की हकीकत का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
सविता की मां नीलम पत्नी दर्शन सिंह वासी ब्रह्मपुर ने बेटी की मौत को संदिग्ध बताया था। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी 498 ए, 306 एवं 31 के तहत मामला दर्ज करके सास, ससुर और पति को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। शव का पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल कॉलेज में करवाया गया था। डीएसपी अशोक वर्मा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया, ताकि सविता की संदिग्ध मौत से पर्दा उठ सके। इस मौके पर उनके साथ थाना प्रभारी चैन सिंह ठाकुर, चौकी प्रभारी राजिंद्र पठानिया, हेड कॉन्स्टेबल पुष्पिंद्र, भाग सिंह आदि भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन