{"_id":"5da74dfa8ebc3e01557e8061","slug":"crime-una-news-sml3111597116","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस और नशीले कैप्सूल के साथ एक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस और नशीले कैप्सूल के साथ एक काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट (ऊना)। थाना गगरेट के अंतर्गत पुलिस ने शिवबाड़ी के पास आरोपी को चरस और नशीली दवाई के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान अजय कुमार (36) निवासी होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से बुधवार सुबह करीब 42.83 ग्राम चरस व प्रतिबंधित 320 दवाइयां बरामद की हैं।
जानकारी के अनुसार अजय अंब उपमंडल के अंतर्गत मैडी में लंबे से एक किराये के मकान में रह रहा है। पुलिस पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह इस क्षेत्र में लंबे समय से चरस और प्रतिबंधित दवाइयों का धंधा कर रहा है। पुलिस को इसकी भनक पहले से लग चुकी थी और उसे पकड़ने के लिए लंबा जाल बिछाया। इसके बाद वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। थाना प्रभारी हरनाम सिंह ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जीप से देसी शराब की 48 बोतलें पकड़ीं
गगरेट (ऊना)। पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ अभियान चलाते हुए आरटीओ बैरियर गगरेट के पास एक जीप से देसी शराब की 48 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हिमाचल-पंजाब सीमा पर नाका लगाया था। इस दौरान गगरेट की ओर से पंजाब की तरफ जाती हुई एक जीप को रोका गया। तलाशी लेने पर जीप से देसी शराब की करीब 48 बोतलें पकड़ी। जानकारी के अनुसार यह शराब हिमाचल से पंजाब ले जा रहे थे। पुलिस ने आबकारी व कराधान अधिनियम के तहत आरोपी अजय कुमार, पुत्र जोगिंदर सिंह, निवासी मंगुवाल नारी, जिला हाशियारपुर, पंजाब के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसआई रमेश ठाकुर ने बताया कि हेड कांस्टेबल बृज व ड्राइवर कुलदीप को गुप्त सूचना मिली थी। उसके आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई।