फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cricket player Virendra honored for his excellent performance

Una News: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर क्रिकेट खिलाड़ी वीरेंद्र सम्मानित

Mon, 29 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Cricket player Virendra honored for his excellent performance
भारतीय बधिर क्रिकेट टी-20 टीम का किया शानदार प्रतिनिधित्व
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्रिकेट टी-20 शृंखला में भारतीय टीम का नेतृत्व करने वाले अंब निवासी वीरेंद्र सिंह ने वैश्विक मंच पर हिमाचल प्रदेश का नाम चमकाया है। होनहार दिव्यांग खिलाड़ी को सोमवार को उपायुक्त जतिन लाल ने 51,000 रुपये का चेक भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि हाल ही में इंग्लैंड में आयोजित टी-20 बधिर क्रिकेट प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने 5-2 से सीरीज पर कब्जा करके देश को गौरवान्वित किया है। बड़ी बात यह भी है कि वीरेंद्र ने इस प्रतियोगिता मेें मैन आफ दी सीरीज का खिताब भी अपने नाम किया है। इंग्लैंड के 15 दिवसीय दौरे में भारतीय बधिर टीम ने सात मैच खेले। इनमें पांच मैचों में जीत हासिल करके टी-20 शृंखला अपने नाम की। वीरेंद्र सिंह के भाई आशीष ठाकुर ने बताया कि जमा दो तक पढ़े वीरेंद्र सिंह का बचपन से ही क्रिकेट के प्रति बेहद लगाव है। वर्ष 2005 में वीरेंद्र सिंह ने क्रिकेट में कदम रखा और भारत की और से खेलने के लिए पाकिस्तान गए थे। यहां पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ दी मैच का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार से मांग की है कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह के कठिन परिश्रम तथा देश के प्रति उनके योगदान को देखते हुए उन्हें सरकारी नौकरी का अवसर प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed