फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Create 2-D, 3-D toys in online competition

ऑनलाइन प्रतियोगिता में 2-डी, 3-डी खिलौने बनाए

Sun, 17 Jan 2021 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Create 2-D, 3-D toys in online competition
देहलां डाईट सैंटर कला उत्सव में भाग लेते विद्यार्थी - फोटो : Una
ऊना। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) राष्ट्रीय कला उत्सव 2021 के तहत 11 से 22 जनवरी तक ऑनलाइन आयोजन कर रही है। इसमें राज्यों के छात्र नौ प्रतिस्पर्धाओं में हुनर का प्रदर्शन स्टूडियो सेंटरों से कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला परियोजना अधिकारी देवेंद्र चौहान ने बताया कि कहा कि हिमाचल में छह स्टूडियो सेंटर राज्य परियोजना निदेशक वीरेंद्र शर्मा की देखरेख में स्थापित किए गए हैं। इनमें कुल्लू, शिमला, सोलन, चंबा, बिलासपुर और ऊना शामिल हैं। 2-डी, 3-डी तथा खिलौना बनाने की प्रतियोगिताओं का ऊना स्टूडियो सेंटर डाइट देहलां से 15 और 16 जनवरी को आयोजन करवाया गया। हिमाचल की ओर से दीप ज्योति कौंडल 2-डी हमीरपुर से, अरनब कौंडल 2- डी पैंटिंग बिलासपुर से, ईशा 3- डी पेंटिंग और अरुण ने खिलौना बनाने की प्रतियोगिता में सिरमौर से भाग लिया। राज्य परियोजना निदेशक वीरेंद्र शर्मा ने वर्चुअल मोड में चल रही प्रतियोगिताओं का निरीक्षण ऊना स्टूडियो सेंटर डाईट देहला में किया।
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक ने डाईट ऊना की गतिविधियों का भी औचक निरीक्षण किया। प्रतियोगिताओं के आयोजन में जिला समन्वयक सतविंद्र चावला तथा तकनीकी सहायक प्रीतपाल सिंह का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed