फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cousin stole cash and jewelery from home

Una News: चचेरा भाई ही घर से चुरा ले गया नकदी व गहने

Sun, 18 Aug 2024 03:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 18 Aug 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Cousin stole cash and jewelery from home
आरोपी ने वारदात के दौरान आराम से चाय बनाकर भी पी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नंगल। उपमंडल नंगल के गांव लोअर ब्रह्मपुर में चचेरा भाई ही घर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर सोने के झुमके और 20 हजार की नकदी चुराकर फुर्र हो गया। इसकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो चुकी हैं।

घर के मालिक सतवीर ने इस मामले की शिकायत नंगल पुलिस के पास कर दी है। घर के मालिक सतवीर और उसके भाई सोनू ने कहा कि उनका चचेरा भाई उनके घर आया हुआ था। इसी दौरान परिवार ने नंगल जाना था, इसलिए वे अपने चचेरे भाई को ब्रह्मपुर बस स्टैंड पर छोड़ नंगल चले गए। जब वापस घर जाकर देखा तो उनके घर की खिड़की टूटी हुई थी और घर में रखा पूरा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे 20 हजार रुपये और सोने के झुमके गायब थे। सतवीर व सोनू ने कहा कि उन्होंने घर का सीसीटीवी देखा तो उनके चचेरे भाई के मुंह ढंककर आते और वारदात कर वापस जाने की तस्वीरें नजर आईं। मजे की बात यह भी है कि चोरी करने के दौरान उक्त युवक ने चाय बनाकर भी पी। जांच अधिकारी एएसआई केशव कुमार ने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed