फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Counselling for the girl who was tied to the stairs and beaten

Una News: सीढ़ियों से बांधकर पिटाई मामले में बच्ची की हुई काउंसलिंग

Tue, 07 Apr 2026 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 07 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Counselling for the girl who was tied to the stairs and beaten
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते बहडाला गांव में सीढ़ियों की रेलिंग से बांधकर पिटाई मामले में सोमवार को बच्ची की काउंसलिंग की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की टीम ऊना आएगी। टीम इस मामले में बच्ची से बातचीत करेगी और घटना से बच्ची के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़े बुरे असर का आकलन करेगी। वहीं बच्ची का बचाव करने वाले से भी टीम मुलाकात करेगी और आरोपी से भी पूछताछ होगी। उधर, मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने सोमवार को भी आरोपी विजय (61) निवासी बहडाला को पूछताछ के लिए बुलाया। पुलिस ने हर पहलू को मद्देनजर रखते हुए पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया जिसमें उसके बाजुओं व अन्य हिस्सों पर हल्की चोट के निशान पाए गए।
विज्ञापन


ध्यान रहे कि बीते रविवार को जिला के बहडाला गांव में प्रवासी मासूम बच्ची को महज एक अमरूद तोड़ने की मामूली बात पर पूर्व सैनिक द्वारा बेरहमी से प्रताड़ित किया गया। आरोपी ने बच्ची को सीढ़ियों से बांधकर उसकी पिटाई की जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी। घटना उस समय उजागर हुई जब मर्चेंट नेवी में कार्यरत कैप्टन रोहित जसवाल मौके से गुजर रहे थे। उन्होंने बच्ची को एक घर में सीढ़ियों से बंधी हुई देखा और तुरंत हस्तक्षेप करने मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पहले चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस को भी बुलाया गया। जिसे देखकर पूर्व सैनिक के तेवर बेहद नरम पड़ गए और उसने तुरंत अपने कृत्य के लिए माफी मांग ली।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed