{"_id":"66ec91e68373d64d8f0901a6","slug":"councilor-paramjit-pamma-accused-officials-of-neglect-una-news-c-93-1-ssml1047-133595-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पार्षद परमजीत पम्मा ने अधिकारियों पर लगाए अनदेखी के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पार्षद परमजीत पम्मा ने अधिकारियों पर लगाए अनदेखी के आरोप
Fri, 20 Sep 2024 02:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 20 Sep 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
नंगल नगर काउंसिल की बैठक में पार्षदों ने खड़े किए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल(ऊना)। नंगल नगर काउंसिल की बैठक अध्यक्ष संजय साहनी के नेतृत्व में वीरवार शाम आयोजित की गई। बैठक में दस प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में सत्ता पक्ष के ही पार्षद व प्रवक्ता ने बैठक के दौरान नंगल नगर काउंसिल के अधिकारियों को कथित तौर पर नियमों की धज्जियां उड़ाने और चुने हुए नुमांइदों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।
पम्मा ने कहा कि कागजों में विभिन्न वार्डों में काम करने वाले सफाई सेवकों की संख्या अधिक बताई जा रही है, जबकि सफाई सेवक कम काम कर रहे होते हैं। इसी तरह चुने हुए नुमाईदों को नजर अंदाज कर नगर काउंसिल में आऊट सोर्स के तौर पर कर्मचारियों की भर्ती की जाती है और चेयरमैन से लेकर चुने हुए प्रतिनिधियों को पता भी नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए होने वाले ई-टेंडरों में भी जमकर घप्पलेबाजी हो रही है। अधिकारी सरकार के चेहतों को महंगे रेटों पर काम वितरित कर रहे हैं, जबकि जिनके रेट कम हों, उन्हें काम नहीं मिल रहा।
बैठक में अवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट मोजोवाल में लगाए गए जरनेटर के तेल खर्च, बिल्डिंग शाखा में आऊट सोर्स के माध्यम से एक ट्रेसर की भर्ती करने सहित कुल दस प्रस्ताव बैठक में पेश किए गए। बैठक में भाजपा के पार्षद राजेश चौधरी और रणजीत सिंह लक्की ने टेबल आइटमों का विरोध और सरकारी बजट का दुरुपयोग के आरोप को झेल रही एक सेवानिवृत प्राचार्य के मामले की ऊच्चस्तरीय जांच की मांग की। बैठक में कांउसिल पार्षदों सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सचित्र