फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   corona case

जिले में मां-बेटे समेत 13 कोरोना पॉजिटिव

Tue, 08 Sep 2020 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
corona  case
ऊना। जिले में मंगलवार को मां-बेटे समेत 13 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें एक 25 वर्षीय महिला पत्रकार भी शामिल है। सोमवार को कोविड-19 जांच के लिए भेजे गए 100 सैंपल में 13 पॉजिटिव, 87 निगेटिव हैं। वहीं, 9 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल में से एक पॉजिटिव, 7 निगेटिव और एक सैंपल रिजेक्ट हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उपमंडल हरोली की 25 वर्षीय महिला पत्रकार संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव पाई गई है। वहीं, कोरोना काल में सेवाएं देने वाली एक 32 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित पाई गई है। उपमंडल अंब के अंदौरा की दिल्ली से लौटी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। गगरेट उपमंडल के कलोह का 38 वर्षीय युवक संक्रमित के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमित पाया गया है। ऊना उपमंडल के खानपुर की 25 वर्षीय युवती भी कोरोना पॉजिटिव हुई है। यह निजी बैंक की कर्मी है। संक्रमित के संपर्क में आने के चलते इसका सैंपल हुआ था। वहीं, संतोषगढ़ की 43 वर्षीय महिला और उसका 16 वर्षीय बेटा भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनके परिवार का सदस्य पहले कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उपमंडल बंगाणा के थानाकलां का 26 वर्षीय युवक संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुआ है। वहीं, बंगाणा उपमंडल के ही प्रोइयां का 38 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव हुआ है। ऊना उपमंडल की रक्कड़ कॉलोनी की ग्रीन एवेन्यू में रहने वाली बीडीओ कार्यालय अंब में तैनात 47 वर्षीय महिला कर्मी और उसकी 62 वर्षीय ननद भी संक्रमित हुई है। नगर परिषद ऊना में तैनात 53 वर्षीय कर्मी और उसकी 49 वर्षीय पत्नी पॉजिटिव हुई है। यह ऊना शहर के ही गोपाल नगर के रहने वाले हैं। सीएमओ ऊना डॉक्टर रमन कुमार शर्मा ने मंगलवार को 13 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। बता दें कि ऊना जिला में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 637 हो गई है। जिसमें से 408 रिकवर और 224 एक्टिव केस हैं। पांच संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

माइग्रेटिड इन के तीन केस
जिला में माइग्रेटिड इन के भी तीन नए मामले आए हैं। इनमें ऊना उपमंडल के जखेड़ा का 28 वर्षीय युवक नंगल पंजाब में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। वहीं, ऊना उपमंडल के संतोषगढ़ का 75 वर्षीय बुजुर्ग की भी नंगल में रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। पीजीआई से उपचार करवाकर लौटा 54 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। पीजीआई और नंगल से तीनों की रिपोर्ट आने के समय यह अपने-अपने घरों पर ही थे। माइग्रेटिड इन के तीन मामले आने के बाद जिला में संख्या 25 हो गई है। जिसमें से 19 रिकवर और छह एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed