{"_id":"60b3cb228ebc3e34f9036880","slug":"cooperative-society-helping-in-corona-crisis-by-giving-cheaper-loans-una-news-sml37200572","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट में सहकारी सभा सस्ता ऋण देकर कर रही मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संकट में सहकारी सभा सस्ता ऋण देकर कर रही मदद
विज्ञापन
ऊना। कोरोना संकट में सहकार मददगार बना है। लोगों की छोटी-छोटी बचत जरूरतमंदों के लिए मददगार सिद्ध हो रही है। जिला ऊना की डढवाड़ा निवासी संतोष कुमारी ने बेटे को फौज में भर्ती कराने का सपना सहकार की मदद से ही पूरा हो पाया। सोयासटी सदस्य होने पर उन्हें 9.04 प्रतिशत की दर पर ऋण मिला। इससे उन्होंने बेटे रोहित को कोचिंग करवाई और अब वह फौज में भर्ती हो गए हैं।
संतोष के पति ओम प्रकाश दिहाड़ीदार हैं। परिवार तंगहाल और आय का बड़ा साधन भी नहीं है। सहकारिता से जुड़ कर संतोष के परिवार को नव जीवन मिल गया। संतोष ने बताया कि वह स्वां वुमन फेडरेशन से जुड़ी हैं। वह एक स्वयं सहायता समूह की सचिव भी हैं। बेटा रोहित कुमार फौज में भर्ती होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन दो बार असफल रहा। इसलिए स्वां वुमन फेडरेशन से 10 हजार रुपये का ऋण लिया। इसकी मदद से बेटे को आर्मी में भर्ती की दो माह की कोचिंग कराई। कोचिंग से रोहित फौज में भर्ती हो गया। अब बेटा उत्तर प्रदेश में सेना का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है।
स्वां वुमन फेडरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज कुमार डोगरा ने बताया कि संस्था के जिला ऊना की 84 पंचायतों में 804 स्वयं सहायता समूह हैं। इन सभी स्वयं सहायता समूहों के लगभग 10 हजार महिला सदस्यों की लघु बचत व लघु ऋण योजनाओं के साथ जोड़ने के लिए स्वां वुमन सहकारी सभा का भी गठन किया गया है। इसमें आज लगभग 16 करोड़ छोटी बचत के रूप में जमा है। स्वां वुमन सहकारी सभा की अध्यक्ष राज कुमारी ने बताया कि सहकारी सभा के माध्यम से लगभग 4 करोड़ का ऋण महिला सदस्यों को वितरित किया जा चुका है। स्वां वुमन फेडरेशन के सलाहकार राजेश शर्मा ने बताया कि सदस्य को 9.04 प्रतिशत पर ऋण दिया जाता है। जबकि किसी बाहरी व्यक्ति ने यह ऋण लेना हो तो उन्हें बैंक की ब्याज दर के अनुसार ही ऋण दिया जाता है।