फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Controversial remarks made by BJP Mandal Gagret president, atmosphere tense

Una News: भाजपा मंडल गगरेट के अध्यक्ष पर विवादित टिप्पणी, माहौल तनावपूर्ण

Mon, 27 Oct 2025 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Controversial remarks made by BJP Mandal Gagret president, atmosphere tense
भाजपा मंडल गगरेट के अध्यक्ष के विरुद्ध विवादित टिप्पणी करने पर पुलिस थाना गगरेट पहुंचे भाजपा का
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाना गगरेट पहुंच कर युवक के विरुद्ध मांगी कानूनी कार्रवाई
विज्ञापन



युवक के इंस्टाग्राम अकाउंट पर देसी कट्टा सहित पिस्टल दर्शाए मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। भाजपा मंडल गगरेट के अध्यक्ष नितिन नंबरदार पर टटेहड़ा के एक युवक की ओर से सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। रविवार को कई भाजपा कार्यकर्ता पुलिस थाना गगरेट पहुंचे और टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा युवक के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसे वीडियो भी मिले, जिनमें देसी कट्टा और पिस्टल जैसे हथियार दिखाए गए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस से इन वीडियो की भी जांच करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कुछ युवक क्षेत्र के शांत माहौल को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। यदि पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं करती तो उन्हें धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन नंबरदार ट्रांसपोर्टर और इमीग्रेशन कारोबारी हैं। शनिवार को टटेहड़ा का एक युवक फेसबुक पर उनके खिलाफ विवादित पोस्ट कर दिया, जिससे विवाद बढ़ गया। नितिन नंबरदार ने इस मामले में गगरेट पुलिस थाना में लिखित शिकायत दी और पुलिस ने युवक को रविवार सुबह जांच के लिए थाने तलब किया था।

काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता नितिन नंबरदार के साथ पुलिस थाना पहुंचे, लेकिन युवक तय समय पर नहीं आया। पुलिस उसके घर भी गई, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ था और घर पर भी युवक नहीं था। भाजपा मंडल गगरेट के महामंत्री अतुल शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के शांत माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा ऐसे मामलों पर चुप नहीं बैठेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed