फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Contractor disappointed due to non-payment of pending bills

Una News: लंबित बिलों का भुगतान न होने से ठेकेदार मायूस

Thu, 01 May 2025 05:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 05:19 PM IST
विज्ञापन
Contractor disappointed due to non-payment of pending bills
कांग्रेस सरकार ने ठेकेदारों को 30 अप्रैल तक बिल क्लीयर करने का दिया था आश्वासन
विज्ञापन

क्रशर संचालक, हार्डवेयर दुकानदार और पेट्रोल पंप वाले मांग रहे पैसे, ठेकेदार परेशान
कहा, लंबित बिलों का भुगतान न होने तक सरकारी काम नहीं करेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। लंबित बिलों का भुगतान न होने से ऊना के सरकारी ठेकेदारों के हाथ मायूसी ही लगी है। प्रदेश सरकार ने ठेकेदारों को 30 अप्रैल तक उनके लंबित बिलों का भुगतान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक मई तक भी ठेकेदारों को कोई भुगतान नहीं हो पाया। ऐसे में सरकारी ठेकेदारों में सरकार के खिलाफ रोष देखने को मिल रहा है। गुरुवार को जिला ऊना कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अशोक कुमार की अध्यक्षता में सर्किट हाऊस में बैठक कर आगामी रणनीति बनाई गई। इसमें ठेकेदारों से भी सुझाव लिए गए।
एसोसिएशन के प्रधान अशोक कुमार, राजीव कुमार मनन, राजेश मोदगिल, करनैल सिंह, सुभाष चंद, अमन कुमार, संत कुमार, विकास शर्मा व अन्य ठेकेदारों ने कहा कि सरकार ने उन्हें 30 अप्रैल तक लंबित बिल क्लीयर करने का आश्वासन दिया था लेकिन उन्हें कोई पैसा नहीं मिला है। उन्होंने करोड़ों रुपये के काम पूरे कर दिए हैं। इनका लंबे समय से भुगतान नहीं हो पा रहा है। ठेकेदारों ने कहा कि अब उन्हें वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकारी काम पूरा करने के लिए क्रशरों से मैटीरियरल उठाया था। हार्डवेयर की दुकानों से सरिया, सीमेंट व पेट्रोल पंपों पर उधार किया था। अब क्रशर , दुकानदार व पेट्रोल पंप संचालक उन्हें पैसे देने के लिए तंग कर रहे है। यही नहीं उन्होंने उक्त कामों के लिए बैंकों से लोन लिया है। उन्हें अब बैंकों की किश्तें निकालना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

ठेकेदारों ने कहा कि पैसों की तंगी के कारण उन्हें अपने परिवारों का पालन पोषण करना भी मुश्किल हो गया है। लंबे समय से दुकानदारों का हिसाब चुकता न कर पाने के कारण अब दुकानदारों ने उन्हें राशन तक देना बंद कर दिया। कई ठेकेदारों को तो अपने बच्चों के स्कूल की फीस जमा करना भी मुश्किल हो गया है। प्रदेशभर के ठेकेदारों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किए थे, जिस पर सरकार ने 30 अप्रैल तक सभी ठेकेदारों के लंबित बिल अदा करने का वादा किया लेकिन ऊना के ठेकेदारों को कोई पैसा नहीं मिला है। ठेकेदारों ने कहा कि जब तक उनके पेंडिंग बिल क्लीयर नहीं किए जाते, तब तक वह सरकारी काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed